
ज्वाइनिंग के बाद डॉक्टरों से बोले रिम्स डायरेक्टर, दोस्त समझकर सपोर्ट करे निराश नहीं करूंगा
RANCHI: रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार ने सोमवार को रांची पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। रिम्स आने के बाद सबसे पहले उन्होंने सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक में सीटीवीएस और कार्डियोलॉजी विभाग का निरीक्षण किया। इसके पश्चात प्रशासनिक भवन में उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने रिम्स की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए सभी से सुझाव मांगा। …

कैंसर से ग्रसित बच्चे के लिए इलाज कर रहे डॉक्टर ने किया ब्लड डोनेट
RANCHI : डॉक्टर को धरती का भगवान ऐसे ही नहीं कहा जाता। इलाज करने के साथ जीवन बचाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। कुछ ऐसा ही किया है एचसीजी के एक डॉक्टर ने। जिन्होंने कैंसर ग्रसित बच्चे के लिए ब्लड डोनेट किया। HCG अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल में कैंसर का एक मरीज़ भर्ती किया …

झारखंड के बरहेट का रायला गोवा में ब्रेन डेड घोषित, 2 लोगों को मिला नया जीवन
RANCHI: झारखण्ड साहेबगंज के सुदूर इलाके के रहने वाले रायला सोरेन ने का अंगदान कर के गोवा में 2 लोगों को जीवनदान दिया है। पांच महीने से गोवा में टैक्सी चालक के तौर पर कार्यरत 40 वर्षीय रायला सोरेन को गिरने के बाद सिर में गंभीर चोट लगी थी। जिसके बाद उसे गोवा मेडिकल कॉलेज …

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : झारखंड ने स्वर्ण सहित सात पदक जीते
RANCHI: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रहे सिकोकाई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप के दूसरे दिन झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत व तीन कांस्य पदक राज्य के नाम किये। रांची इमा कराटे स्टूडियो के आदित्य राज ने अपने दोनों स्पर्धा काता एवं कुमिते में उम्दा प्रदर्शन करते हुए …

झारखंड के महिला खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पहले दिन झटके तीन पदक
RANCHI: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रहे सिकोकाई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में भाग ले रहे झारखंड के खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन महिला वर्ग में खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक राज्य के नाम किये। वहीं पुरुष वर्ग में एक पदक जीते। सभी विजेता खिलाड़ियों …

रॉशिका व कुशल वर्मा बेस्ट कराटे खिलाड़ी, इमा ने किया सम्मानित
RANCHI: इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के तत्वाधान में बहु बाजार बसर टोली स्थित इमा कराटे स्टूडियो में बेल्ट सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले दिनों ग्रेडिंग में सफल रहे खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के तकनीकी निदेशक सह नेशनल कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। शिहान …

रिम्स में परित्यक्त मरीजों की देखभाल करेंगे अटेंडेंट, थैलेसीमिया फाउंडेशन ने दिए 3 स्टाफ
RANCHI: रिम्स राज्य का सबसे बड़ा हॉस्पिटल है। जहां राज्यभर से मरीज इलाज के लिए आते हैं। अधिकांश मरीज आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं। लेकिन कई मरीज ऐसे होते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती। ऐसे मरीजों को परिवार द्वारा त्याग दिया जाता है। जिससे मरीजों को इंडोर में देखभाल नहीं …

गणतंत्र दिवस पर रिम्स में इलाजरत मरीजों को एजेंसी ने दिया लड्डू
RANCHI: गणतंत्र दिवस के मौके पर रिम्स में इलाज करा रहे मरीजों को डाइट उपलब्ध कराने वाली एजेंसी द जाना इंटरप्राइजेज के तरफ से सभी मरीजों को नाश्ते में मिठाई दी गई। एजेंसी के मैनेजर फैजल खान ने कहा कि मरीज अपने घर से दूर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। ऐसे में हम लोग …

हर्ष 217 और अद्योत 82 की शानदार पारी, कैराली ने सफायर को 265 रन से हराया
RANCHI: रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में वेंचर स्किल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें कैराली स्कूल और ओडीएम सफायर के बीच मैच खेला गया। मैच में कैराली स्कूल की ओर से हर्ष रजवाड़ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए। वहीं अद्योत सिन्हा ने 82 रन की पारी खेली। …

अजीम प्रेमजी बनाएगा मेडिकल कॉलेज और स्कूल, शिलान्यास पर बोले सीएम-5 हजार करोड़ का होगा निवेश
RANCHI: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार 24 जनवरी को टीबी सेनेटोरियम मैदान इटकी में अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज और स्कूल निर्माण का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एक विश्वसनीय संस्थान है। फाउंडेशन इटकी में विश्व स्तरीय अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, 500 शैय्या वाला मेडिकल कॉलेज तथा स्कूल का निर्माण करेगा। …