कैंसर से ग्रसित बच्चे के लिए इलाज कर रहे डॉक्टर ने किया ब्लड डोनेट

Img 20240211 Wa0021

RANCHI : डॉक्टर को धरती का भगवान ऐसे ही नहीं कहा जाता। इलाज करने के साथ जीवन बचाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। कुछ ऐसा ही किया है एचसीजी के एक डॉक्टर ने। जिन्होंने कैंसर ग्रसित बच्चे के लिए ब्लड डोनेट किया। HCG अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल में कैंसर का एक मरीज़ भर्ती किया गया था। मरीज़ एक नाबालिग था। उसे कैंसर था, जिसका इलाज तुरंत करना था।
अस्पताल के कंसलटेंट पैडिएट्रिक ऑनकोलॉजिस्ट डॉ अभिषेक कुमार ने बच्चे के इलाज की ज़िम्मेवारी ली। बच्चे की जांच करने पर उन्होंने पाया कि मरीज़ का हीमोग्लोबिन काफ़ी कम है। उसे तत्काल खून की आवश्यकता थी। मरीज़ के ग्रुप का खून मिलना मुश्किल हो रहा था। यह एक संयोग ही था की बच्चे का इलाज कर रहे डॉ अभिषेक के खून का ग्रुप भी वही था जिसकी बच्चे को ज़रूरत थी। ऐसे में डॉ अभिषेक ने मानवता का परिचय देते हुए उसे खून देने का निर्णय लिया। बता दें कि डॉ अभिषेक कुमार झारखंड के एकमात्र पैडिएट्रिक ऑनकोलॉजिस्ट हैं जो वर्तमान में HCG अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल में कार्यरत हैं। खून चढ़ाने के बाद उस बच्चे की स्थिति में सुधार हुआ और अब वो बिलकुल ठीक है।

Leave a Comment