
RANCHI: इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के तत्वाधान में बहु बाजार बसर टोली स्थित इमा कराटे स्टूडियो में बेल्ट सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले दिनों ग्रेडिंग में सफल रहे खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के तकनीकी निदेशक सह नेशनल कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। शिहान सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि लक्ष्य का निर्धारण हर खेल में खिलाड़ियों के लिए जरूरी है। तभी समय पर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। रॉशिका एवं कुशल वर्मा को बेस्ट कराटे खिलाड़ी के रूप में चुना गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, खेल प्रेमी आदि उपस्थित थे।
