ज्वाइनिंग के बाद डॉक्टरों से बोले रिम्स डायरेक्टर, दोस्त समझकर सपोर्ट करे निराश नहीं करूंगा

Img 20240212 Wa0029

RANCHI: रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार ने सोमवार को रांची पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। रिम्स आने के बाद सबसे पहले उन्होंने सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक में सीटीवीएस और कार्डियोलॉजी विभाग का निरीक्षण किया। इसके पश्चात प्रशासनिक भवन में उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने रिम्स की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए सभी से सुझाव मांगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें दोस्त और एक सीनियर समझ कर काम करते हुए उनका समर्थन करें। वह किसी को निराश नहीं करेंगे। उन्होंने सभी से नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। डॉ राजकुमार ने कहा कि रिम्स की आधारभूत संरचना में सुधार के अलावा फैकल्टी की कमी को दूर करते हुए अन्य समस्याओं का निपटारा करना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रिम्स की व्यवस्था को सुधारने के लिए मीडिया और जनता का सहयोग महत्वपूर्ण होगा।

Leave a Comment