झारखंड के महिला खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पहले दिन झटके तीन पदक

Img 20240203 Wa0011

RANCHI: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रहे सिकोकाई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में भाग ले रहे झारखंड के खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन महिला वर्ग में खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक राज्य के नाम किये। वहीं पुरुष वर्ग में एक पदक जीते। सभी विजेता खिलाड़ियों को साउथ एशियन कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष हंशी भरत शर्मा एवं कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव शिहान संजीव जांगड़ा ने पदक दिया। जूनियर वर्ग में अनुष्का कुमारी 48 किलो वजन वर्ग के कुमिते में रजत पदक जीता। कैडेट वर्ग में खुशबू कुमारी को 68 किलो वर्ग के कुमिते में रजत पदक मिला। कैडेट वर्ग में पूनम सोनी को 54 किलो वर्ग के कुमिते में कांस्य पदक पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं पुरुष वर्ग में रघु तनमय ने 68 किलो वर्ग के कुमिते में रजत पदक जीता। सभी सफल खिलाड़ियों को सिकोकाई कराटे इंटरनेशनल इंडिया के राज्य प्रतिनिधि सह राष्ट्रीय कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने बधाई दी। सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि महिला खिलाड़ियों ने जिस प्रकार आज अपने उम्दा प्रदर्शन से राज्य के लिए पदक जीता है, यह अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा साबित होंगे।

Leave a Comment