हर्ष 217 और अद्योत 82 की शानदार पारी, कैराली ने सफायर को 265 रन से हराया

Img 20240126 Wa0003

RANCHI: रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में वेंचर स्किल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें कैराली स्कूल और ओडीएम सफायर के बीच मैच खेला गया। मैच में कैराली स्कूल की ओर से हर्ष रजवाड़ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए। वहीं अद्योत सिन्हा ने 82 रन की पारी खेली। इतना ही नहीं हर्ष रजवाड़ ने 9 विकेट लेकर सामने वाली टीम को सस्ते में आउट कर दिया. सफायर की टीम मात्र 71 रन ही बना सकी। यह मैच कैराली ने 265 रन से जीत लिया।

Img 20240126 Wa0004

Leave a Comment