शहीद सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और शहीद हवलदार गौतम कुमार को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के शहीद पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी जी और हवलदार गौतम कुमार जी को पुष्पचक्र चढाकर श्रद्धांजलि दी. दो शहीदों के पार्थिव शरीर को रांची लाया गया था। राज्य के वरीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भी …