
RANCHI: रिम्स किचन का संचालन करने वाली एजेंसी की ओर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी मरीजों को नाश्ते में लड्डू दिया गया। द जाना इंटरप्राइज के फैजल ने बताया कि हमलोग समय समय पर मरीजों के साथ खुशियां बांटते है। जिससे कि इलाज के लिए आनेवाले मरीजों को घर से बाहर रहने के बाद भी पर्व त्योहार का पता चल सके। इसी के तहत सभी मरीजों को हमने मिठाई देने की योजना बनाई। हॉस्पिटल में एडमिट लगभग 1500 मरीजों को नाश्ते के साथ 2 लड्डू दिया गया। बताते चलें कि मरीजों को बेड तक हाइजेनिक खाना पहुंचाने की जिम्मेवारी रिम्स प्रबंधन ने एजेंसी को दी है।