हॉकी स्टेडियम में हॉकी इंडिया के महासचिव ने किया झंडोतोलन

हॉकी स्टेडियम में हॉकी इंडिया के महासचिव ने किया झंडोतोलन

रांची

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी, में हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस असर पर उन्होंने झारखंड सहित पूरे देश के खेल  प्रेमियों को स्वतंत्रता दिवस बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज भारत का हॉकी  धीरे धीरे  पुनः अपने सुनहरे दौर की ओर बढ़ रहा है।

 हम अभी टॉप 03में पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि रांची स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो गया है। अब यहां अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच भी आयोजित किए जाएंगे। आज झारखंड में 7 एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम तैयार हैं और एक निर्माणाधीन भी है। आज के झंडोतोलन कार्यक्रम में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार,अरविंद सिंह,असुंता लकड़ा,जयंत केरकेट्टा इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Comment