खूंटी के हुटार में झंडोतोलन, भारत माता की जय के नारे से गूंजा आसमान

खूंटी के हुटार में झडोतोलन, भारत माता की जय के नारे से गूंजा आसमान

खूंटी.

युवा कांग्रेस खूंटी की टीम ने खूंटी के हुटार में स्वतंत्रता दिवस मनाया। खूंटी जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सांगा के नेतृत्व में सुपर शक्ति सी के तहत राष्ट्रीय ध्वज महिला नेत्री के द्वारा कपरिया गांव हुटार में झंडोतोलन हुआ। इस अवसर पर भारत माता की जय के नारे लगे।  इस अवसर पर अरुण सांगा ने देशवासियों और सभी ग्राम वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

 उन्होंने कहा कि नारी ही शक्ति है और नारी शक्ति से ही देश ज्यादा से ज्यादा तरक्की कर सकता है। उन्होंने कहा ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएं आगे आए और देश की तरक्की में भागीदार बने। मौके पर खूंटी विधान सभा अध्यक्ष मुहम्मद उसमान खान ,खूंटी प्रखंड अध्यक्ष अनमोल धान, निकोदिन ,सुपर शक्ति सी खूंटी विधान सभा कॉर्डिनेटर ऐनजुला हंस, रोशनी बहलेन, और दर्जनों युवा कांग्रेस  की टीम और कपरिया गांव के ग्रामीण उपस्थित थें

Leave a Comment