लंदन डायरी-3 : आधुनिकता और प्राचीनता का अद्भुत समावेश है लंदन में

RANCHI :

रांची निवासी अंदलीब अनवर फिलहाल लंदन (यूके) में रह रहे हैं. झारखंडनामा के अनुरोध पर वे अपने लंदन के संस्मरण साझा कर रहे हैं. उनसे बात की है झारखंडनामा संवाददाता प्रवीण ने. तीसरी किस्त में पढ़िए लंदन के कुछ ऐतिहासिक महत्व के स्थलों के बारे में.

लंदन, यूरोप के सबसे पुराने शहरों में एक है. इस शहर में आधुनिकता और प्राचीनता का अदभुत समावेश है. ब्रिटिश औपनिवेशिकता के दौर में यहीं से लगभग आधी दुनिया (जहां जहां भी ब्रिटिश उपनिवेश थी), की तकदीर तय किए जाते थें. और इस शहर में आनेवाले लोगों के लिए यहां, उपनिवेश के दौर और उससे भी पुराने तथा आधुनिक युग के प्रतीक देखने को मिल जाते हैं.

लंदन डायरी-3 : आधुनिकता और प्राचीनता का अद्भुत समावेश है लंदन में

जहाजों के लिए खुल जाता है लंदन टावर ब्रिज

लंदन की ऐसी ही आइकोनिक चीजों में शामिल है लंदन टावर ब्रिज. लंदन आनेवाले पर्यटक इसे जरूर देखने आते हैं. यह विक्टोरिया एज में बना ब्रिज है जिसका निर्माण 21 जून 1886 में शुरू हुआ था. यह ब्रिज1894 में पूरा हुआ.  इसका निर्माण तीन इंजीनियरों होरेस जोन्स, जॉन वॉल्स बैरी और जॉर्ज डी स्टीविंसन की देखरेख में हुआ था. टेम्स नदी में आनेजाने वाले जहाजों के लिए यह ब्रिज खुल जाता है और फिर से इसे जोड़ दिया जाता है.

खूबसूरत है एडमेंटनेन ग्रीन

 बहरहाल मैं लंदन के जिस इलाके में हूं वह एडमेंटन ग्रीन कहलाता है. यह एक खूबसूरत जगह है. ब्रिटिश लोगों में अपने देश को साफ सुथरा और व्यवस्थित रखने की प्रवृति है.

यह जगह सुरम्य और देखने लायक है. यहां पर कई पुराने चर्च और ऐतिहासिक इमारते हैं. पुरानी इमारतें अभी भी काफी अच्छी हालत में है. यहां की आबादी में मूल ब्रिटिश लोग तो हैं ही साथ ही कई मुल्कों से आये बांशिदें भी है. पर एडमेंटेन ग्रीन की आबादी में बड़ी संख्या में अश्वेत और टर्की के लोग भी  हैं.  इसके साथ ही भारत व अन्य देशों के लोग भी यहां पर है. सभी मिलजुलकर रहते हैं. इन सभी समुदायों की अपनी अपनी संस्कृति है जो ब्रिटिश संस्कृति के साथ घुलमिल गई है.

कंट्रीसाइड (देहाती क्षेत्रों) में मूल ब्रिटिश लोगों की संख्या ही ज्यादा है. रहने और घूमने के लिए यह एक अच्छी जगह है. पर जहां  तक शिक्षा की बात आती है तो यूके विश्व के सबसे बेहतरीन जगहों में एक है. यहां खुले और तर्कसंगत विचारों को प्रोत्साहित किया जाता है.

Leave a Comment