
टीबी कंट्रोल प्रोग्राम के तहत रांची के 10 ब्लाक में 10 गांवों को चिन्हित किया गया है। इन गांवों में हर परिवार के हर सदस्य की स्क्रीनिंग के लिए SNC Survey की शुरुआत की गई। स्टेट टीबी आफिसर डॉ रंजीत प्रसाद ने गुरुवार को सिविल सर्जन आफिस में आयोजित कार्यक्रम में इसकी लांचिंग की। जिसमें कहा गया कि इसके लिए टीम बनाई गई है। जो घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी और लक्षण पाए जाने पर उनकी जांच कराई जाएगी। इतना ही नहीं मरीजों को इलाज और दवाएं भी मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार, डीटीओ डॉ एसके साबरी, डब्ल्यूएचओ कंसल्टेंट, मेडिकल आफिसर, एसटीडीसी, मेडिकल आफिसर डॉ टीके मिश्रा और हेल्थ वर्कर मौजूद थे।
7 मरीजों को लिया गोद
उक्त सर्वे के अन्तर्गत चिन्हित 10 गांव के सभी घरों में सर्वे किया जाएगा। इस दौरान बताया गया कि प्रधामंत्री के टीबी मुक्त भारत के तहत 5 टीबी मरीजों को स्टेट टीबी आफिसर डॉ रंजीत और एसटीडीसी की मेडिकल आफिसर डॉ मेघा प्रियदर्शनी ने दो मरीजों को गोद लिया। साथ ही उन्होंने मरीजों को फूड बास्केट भी दिया।