कोरोना से निपटने को राज्य में 19356 बेड तैयार : बन्ना गुप्ता

कोरोना का नया वैरिएंट देश में मिल चुका है. एक के बाद एक बीएफ-7 के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. इसी कड़ी में मंगलवार को राजधानी समेत राज्यभर में मॉक ड्रील का आयोजन किया गया. सदर हॉस्पिटल में ड्रील के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता खुद शामिल रहे. उन्होंने कहा कि 19356 बेड राज्य में तैयार है. लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. हम हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है. हमारे पास सभी संसाधन मौजूद है और इसके बल पर हर लड़ाई लड़ेंगे.

डटकर करेंगे मुकाबला


उन्होंने कहा कि हम कोरोना से लड़ाई के लिए अभ्यस्त हो चुके है. अब आगे कोरोना से हम डटकर मुकाबला करेंगे. हमारी तैयारी पूरी है. हमलोगों ने वैक्सीन की मांग सरकार से की है. मानवहित में केंद्र और सरकार मिलकर काम करेंगे. वैक्सीनेशन में पिछड़ने की कोई बात नहीं है. केस कम हुए तो लोगों ने थोड़ी लापरवाही बरती. अब इस विश्वव्यापी समस्या से निपटने के लिए सभी को साथ आना होगा. स्वास्थ्य विभाग ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराएगा.

ये है तैयारी


-1456 वेंटीलेटर बेड
-1435 आइइसीयू बेड
-11356 आक्सीजन युक्त बेड
-122 पीएसए प्लांट
-27 आरटीपीसीआर लैब की तैयारी
-8 आरटीपीसीआर लैब में टेस्ट जारी
-12 को चालू करने की अनुमति का इंतजार
-300 ट्रूनैट मशीन से हो रही जांच
-जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन से जांच
-2 कोबास मशीन

Leave a Comment