अखिल झारखंड छात्र संघ का युवा आक्रोश मार्च 12 जनवरी को

विधानसभा मैदान से मोरहाबादी बापू वाटिका तक पैदल मार्च का होगा आयोजन

RANCHI :

आजसू पार्टी की सहयोगी इकाई अखिल झारखण्ड छात्र संघ नौजवानों के प्रणेता तथा महान समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती तथा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा आक्रोश मार्च निकालेगी. इस दौरान अखिल झारखंड छात्र संघ के सभी प्रदेशस्तरीय पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता विधानसभा मैदान से मोरहाबादी बापू वाटिका तक पैदल मार्च कर सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे।

अखिल झारखंड छात्र संघ का युवा आक्रोश मार्च 12 जनवरी को

युवाओं के हाथ से निकलती जा रही हैं नियुक्तियां

उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने रांची स्थित आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता प्रो. विनय भरत ने कहा कि झारखंड के युवाओं को झामुमो महागठबंधन की सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल में हक-अधिकार और नौकरियां मिलने के जगह, बस आश्वासन मिला. उन्होंने कहा कि नियोजन नीति, रोजगार, बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवा ठगे गए हैं. पिछले तीन साल में महज साढ़े पांच सौ नियुक्तियां हुई हैं. युवाओं को नौकरी मिलने की बजाय, उनके हाथ से नियुक्तियां निकली जा रही हैं.

सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं

आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि सरकार ने स्थानीय नीति को नियोजन का आधार क्यों नहीं बनाया. हमने शुरू से इस विषय पर अपनी आवाज मुखर की है. नियोजन नीति को लेकर शुरु से ही सरकार की स्पष्ट मंशा नहीं है. इसलिए वह चीजों को और उलझाने का रास्ता प्रशस्त करती रही है.

आक्रोश मार्च को लेकर बैठक

युवा आक्रोश मार्च को लेकर रांची स्थित आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय में अखिल झारखण्ड छात्र संघ के प्रदेशस्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप से डॉ. देवशरण भगत, गुंजल इकिर मुंडा, प्रो. विनय भरत, हरीश कुमार, गौतम सिंह, अब्दुल जब्बार, गदाधर महतो, नीरज वर्मा, ओम वर्मा, अरविंद महतो, संदीप साहू, चेतन प्रकाश, अनुराग भारद्वाज, अभिषेक झा,  सूरज, प्रिंस,  राहुल मिश्रा, राजकिशोर महतो, देवा महतो, आदि मौजूद रहें.

Leave a Comment