
TAMAR : तमाड़ वन क्षेत्र में इन दिनों हाथियों का आतंक जारी है।उलिडीह स्थित पॉवर हाउस के समीप आज पांच बजे अपने खेत से वापस लौट रहे एक बुजुर्ग मंगल मुंडा को जंगली हाथियों ने पटक कर मार डाला। घटना के बाद आसपास में दशहत का माहौल है। लोगों की माने तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन तक इस मामले को लेकर मौन है। पिछले पंद्रह दिनों के भीतर हाथियों ने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। लोग अब दिन में भी खेतों तक जाने से कतरा रहे है। चूंकि हाथियों का झुंड दिन के उजाले में ही लोगों को मौत के घाट उतार दे रहा है। इधर वन विभाग सिर्फ मुआवजा और कागजी कार्रवाई में व्यस्त है।