रिम्स को मिलेंगे प्लास्टिक सर्जन और नेफ्रोलॉजिस्ट समेत 21 नए डॉक्टर

IMG-20221025-WA0013

राज्य के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टरों की बहाली तेज कर दी गई है. इस दौरान प्रबंधन का स्पेशलिस्ट डॉक्टरों पर फोकस है, जिससे कि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके. अब रिम्स को 3 नेफ्रोलॉजिस्ट और 3 प्लास्टिक सर्जन समेत 21 नए डॉक्टर मिलने वाले है. 21 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए 27 जनवरी को वाक इन इंटरव्यू रखा गया है. इसके बाद 21 सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर रिम्स का हिस्सा बन जाएंगे. इन डॉक्टरों की बहाली तीन साल के लिए होगी. इससे ओपीडी से लेकर इनडोर तक मरीजों को राहत मिलेगी. वहीं सीनियर डॉक्टरों पर थोड़ा लोड कम होगा. इससे वे मरीजों को ज्यादा समय भी दे सकेंगे.

इन विभागों के डॉक्टर

प्लास्टिक सर्जरी 3
न्यूरोलॉजी 2
मेडिकल ओंकोलॉजी 4
सर्जिकल ओंकोलॉजी 2
नेफ्रोलॉजी 3
पेडियाट्रिक सर्जरी 3
नियोनेटोलॉजी 3

Leave a Comment