पटेल बीएड कॉलेज में पराक्रम दिवस पर नेताजी को दी श्रद्धांजलि  

पटेल बीएड कॉलेज लोधमा में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप मनाया गया। इस दौरान निबंध और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इससे पहले प्रिंसिपल, शिक्षकों और स्टूडेंट्स ने संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित कर सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धांजलि दी। प्रिंसिपल ने कहा कि सभी को उनके द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही अपने अधिकारों के लिए हमें खुद लड़ना चाहिए।

निबंध में सुस्मिता टूटी फर्स्ट

उन्होंने देश की आजादी में सुभाष चन्द्र बोस की भूमिका से भी सभी को अवगत कराया। स्टूडेंट्स ने निबंध एवं भाषण के माध्यम से नेताजी का संक्षिप्त वर्णन किया। स्टूडेंट्स ने कहा कि लोगों में एकता, मानवता की भावना का विकास होनी चाहिए। निबंध प्रतियोगिता में सुस्मिता टूटी फर्स्ट, पूजा शेखर सेकेंड और आकांक्षा थर्ड रही। वहीं भाषण प्रतियोगिता में सना नुजहत, पूजा शेखर और सुस्मिता टूटी विजेता रही। जबकि सेल्फी प्रतियोगिता में पूजा शेखर विजेता बनी। प्रिंसिपल ने शुभकामना देते हुए सभी विजई प्रतिभागियों को पुस्कृत किया। 

Leave a Comment