अवैध रूप से धरती से निकाल रहे थे पानी, नगर निगम ने 5 प्लांट पर लगाया ताला

Fb Img 1713808968883

RANCHI: रांची नगर निगम के प्रशासक महोदय के निदेश पर निगम क्षेत्रांतर्गत वाटर बाटलिंग प्लांट की लगातार जाँच की जा रही है, ताकि अवैध जल निकासी को रोका जा सके। इस क्रम में 22 अप्रैल को निगम धावादल टीम और सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड के सदस्यों के द्वारा संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 20 वाटर बाटलिंग प्लांट के संचालकों से दस्तावेजों की जाँच की गई। इस क्रम में 5 प्लांटों को अवैध पाया गया और तत्काल ही बन्द कराया गया। जिससे कि अवैध रूप से जल निकासी की जा रही थी। अवैध प्लांट में लाईफ वाटर, सरस्वती शुद्ध जल, वर्णवाल इन्टरप्राइजेज, राकेश कुमार साहु, सुधा RO वाटर शामिल हैं।
सेंट्रल ग्राउंड वाटर की टीम ने उक्त संचालकों को सख्त निदेश दिया गया कि भविष्य में पुनः अवैध रूप से प्लांट का संचालन करते हुए पकड़े जाने पर अधिकतम 2 लाख रू० की राशि का दण्ड अधिरोपित करते हुए संचालकों पर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।

वहीं उप प्रशासक महोदय के द्वारा सभी वाटर बाटलिंग प्लांट के संचालकों को सख्त चेतावनी दी है। अगर वे लोग अवैध रूप से प्लांट को चला रहे हैं तो उसे स्वयं अपने स्तर पर बंद करना सुनिश्चित करें। अन्यथा उनपर सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड के द्वारा 2 लाख रू का दण्ड अधिरोपित करते हुए सुसंगत धाराओं के तहत् विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment