उलगुलान न्याय महारैली में जुटे इंडी गठबंधन के दिग्गज, देखें क्या कहा

Fb Img 1713720135643

RANCHI: उलगुलान न्याय महारैली को लेकर इंदी गठबंधन के दिग्गज राजधानी में जुटे हैं। महारैली में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन भी पहुंचे. जहां उनका स्वागत किया गया। लाखों की संख्या में लोग जुटे और उनके समर्थन में नारे लगाये। स्टीफन मरांडी ने कहा कि एनडीए गठबंधन के विरोध में आयोजित यह महारैली है। इसकी अध्यक्षता दिशोम गुरु कर रहे हैं। आज इंडिया अलायंस के सभी नेता इस उलगुलान में हमारे हेमन्त सोरेन जी की गिरफ्तारी के विरोध को प्रोत्साहित करने आये हैं। सीएलपी नेता आलमगीर आलम ने कहा कि आज उलगुलान महारैली में जल, जंगल, जमीन का नेतृत्व करने वाले शिबू सोरेन, सीएम चंपई सोरेन समेत सभी मंत्रियों, विधायकों और नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। हम कहना चाहते हैं कि झारखंड राज्य वीरों की भूमि है। आजादी के पहले से ही तानाशाही थोपने और हमें कुचलने की कोशिशें होती रही हैं। इसका झारखंड के लोगों ने विरोध किया है। झारखंड के आदिवासियों में क्रांति है। 2024 के चुनाव में ये दिखाना होगा। यहां भाजपा की नीति चल रही है। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। 2019 के चुनाव में हमने यहां की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया था। आज पूरा देश चाहता है कि केंद्र में नेतृत्व परिवर्तन हो।

Fb Img 1713720085245

पूर्व टीएमसी सांसद विवेक गुप्ता ने जोहार से अपने भाषण की शुरुआत की। मैं भारत की शेरनी ममता बनर्जी के आदेश पर यहां आया हूं। मोदी जी, आज दो कुर्सियाँ खाली हैं। एक अरविन्द जी का और दूसरा हेमन्त जी का। जल्द ही ये कुर्सियां खाली नहीं रहेंगी। जितना बल लगाना चाहो लगाओ। झारखंड आकर मुझे घर जैसा महसूस हो रहा है। सावित्री जी अपने पति को यमराज के पास से ले आई थीं। इसलिए सुनीता जी और कल्पना भी अपने पतियों को लेकर आएंगी। मोदीजी भेदभाव करते हैं। वे जब भी आते हैं तो किसी को मछली खाने से तो किसी को काम करने से रोकते हैं। सभी को बचाने का समय आ गया है। आपका हर वोट आज़ादी के लिए होगा। उन्होंने नरेंद्र मोदी से कहा कि समय खत्म हो गया है, इसलिए जाते-जाते अच्छा काम करके जाएं।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हमें उद्धव ठाकरे ने भेजा है। महाराष्ट्र में भी हमारी लड़ाई जारी है। उन्होंने मुझे कहा कि आप झारखंड जाइये और हमारी दो बहनें हैं। एक दिल्ली में लड़ रही है और एक झारखंड में। उनके साथ जाइये और अपनी आवाज उठाइये। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। जनता को बताएं कि ईडी, सीबीआई और आईटी ये एजेंसियां किस तरह विपक्ष का गला घोंटने का काम कर रही हैं। चाहे वो जेल के अंदर हों या बाहर, हम सब उनकी आवाज़ हैं। वे अंदर से आवाज उठा रहे हैं, जल्द ही वे हमारे साथ होंगे। जी हां, ये दोनों सीटें खाली हैं। विपक्षी दल केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं तो उन्हें बंद करने का काम किया जा रहा है।

Fb Img 1713720092297

सीपीआई एम के दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि आपने नारा दिया है झारखंड झुकेगा नहीं और झारखंड रुकेगा नहीं। झारखंड को झुकाने की ये साजिश कोई नई नहीं है। जब से झारखंड बना है तब से ही इसका नाम खराब करने की कोशिश जारी रही। बीजेपी और आरएसएस का बस चलता तो राज्य का नाम वनांचल हो गया होता। झारखंड आंदोलन की देन है तो नाम नहीं बिगाड़ पाए। जब नया राज्य बना तो खुशी का माहौल होना चाहिए था। लेकिन उसी समय ईद के मौके पर गोली चलती है। आदिवासी भाई बहनों पर गोली चलती है। कोडरमा के मरकच्चों में गोली चलती हैएम 2005 में कामरेड महेंद्र सिंह की हत्या हो जाती है। 2014-2019 तक झारखंड जब डबल इंजन की मार झेल रहा था। पांचवी अनुसूची को लेकर पत्थलगड़ी को लेकर आंदोलन कर रहे थे। धड़ल्ले से सिटीजन एक्ट के तहत अदिवासियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। फादर स्टेन स्वामी जो झारखंड से लेकर देश में आदिवासियों के जल-जंगल जमीन की लड़ाई और उसकी आवाज को बुलंद कर रहे थे। जेल में बंद कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे थे। उनको उठाकर रांची से पुणे के जेल में डाला गया. वे वहीं पर शहीद हो गए। ये वहीं दौर है जब हेमंत सोरेन को उठाकर जेल में डाला गया।

आप के संजय सिंह ने कहा कि हमारे बीच दो विरांगनाएं बैठी है। ये जब अपने घरों से बाहर निकल सकती है तो हम क्यों नहीं। आज नरेंद्र मोदी सरकार से दो दो हाथ करने के लिए हम भी सड़कों पर आए। बिहार के अंदर भारतीय जनता पार्टी की दुकान बंद कराने का जिम्मा जिस नौजवान ने अपने कंधों पर उठाया मैं बधाई देना चाहता हूं तेजस्वी यादव को। जो बिहार से बीजेपी का सफाया करने के लिए काम कर रहे हैं। जनता से उन्होंने कहा कि आप सभी यहां आए है। नरेंद्र मोदी को संदेश देना चाहते है कि पूरे देश का आदिवासी समाज जमानत जब्त कराने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि छह महीने मुझे भी नरेंद्र मोदी ने जेल में रखा। अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया जेल में है। झारखंड में हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में हम सबके साथ है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का संदेशा है कि पूरी दिल्ली, पूरा देश झारखंड के साथ है। साथ ही कहा कि आप हमें जेल से डरा रहे है। झारखंड का इतिहास पढ़ लेना मोदी जी अंग्रेजों को जंगल में रहकर भगाने का काम बिरसा मुंडा के नेतृत्व में आदिवासी समाज ने किया है। शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड को बनाने का काम किया। जेल से डराने की कोशिश मत करना। तुम्हारी जमानत जब्त कराने के लिए पूरा देश जुट गया है।

सुनीता केजरीवाल ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मेरे पति अरविंद केजरीवाल और झारखंड के चहेते सीएम हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया। उनपर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ। पूछने पर कहते है कि जांच चल रही है। ये तानाशाही है। क्या आपलोग इसे बर्दाश्त करेंगे। उन्होंने सरकारी स्कूलों को अच्छा किया। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाए। अस्पताल बनवाए और मोह्ल्ला क्लिनिक खुलवाए। देशभक्ति उनमें कूटकर भरी हुई है। मेरे से जब शादी तय हुई तो उन्होंने मुझसे सवाल किया। मैं समाजसेवा करना चाहता हूं उससे तुम्हें कोई दिक्कत तो नहीं होगी। ऐसे सख्श को इनलोगों ने जेल में डाल दिया। उसूलों के पक्के है। पहली बार सीएम बने तो 49 दिनों में ही इस्तीफा दे दिया। उन्हें सत्ता से कोई मोह नहीं है। बस देश की सेवा करनी है और नंबर वन बनाना है। केजरीवाल जी कहते है कि पढ़े लिखे लोग राजनीति में नहीं आएंगे तो देश आगे कैसे जाएगा। लेकिन कई लोग कहते है कि राजनीति गंदी चीज है। वाकई बहुतं गंदी चीज है। अरविंद जी के खाने पर नजर रखी जा रही है कैमरा लगाया हुआ है। शुगर के मरीज है वे फिर भी उन्हें इंसुलीन नहीं दे रहे है। जबकि वे 12 साल से इंसुलीन ले रहे है। ये लोग दिल्ली के सीएम को मारना चाहते है। जेल का ताला टूटेगा, अरविंद केजरीवाल छूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस रैली का यह संदेश साफ है कि झारखंड से बीजेपी को भगाना है। ये मैदान रैली के लिए छोटा पड़ गया है। जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा को भगाना है। भाजपा को भगाओ देश का संविधान बचाओ, भाजपा को भगाओ देश का लोकतंत्र बचाओ, बीजेपी को भगाओ गंगा-जमुनी तहजीब को बचाओ। पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार देने का मुद्दा है। हम सब मिलकर देश में चल रही तानाशाही को देश से उखाड़कर फेंकने का काम करेंगे। आज दो कुर्सियां खाली है। आज हर व्यक्ति देख रहा है कि आप जनता है मालिक है आपको न्याय दिलाना है। झारखंड और दिल्ली में अच्छा काम चल रहा था। लेकिन मोदीजी को ये पचा नहीं। जांच एजेंसी पार्टी के सेल है। भाजपा के तीन जमाई ईडी, आईटी, सीबीआई। भाई हेमंत सोरेन जी को जेल में डाल दिया। केजरीवाल जी को जेल में डाला गया। संजय जी जेल में रहकर आया है।मेरे पिता को जेल भेजा गया। हमपर केस मुकदमा किया गयाएम लेकिन हमारा गठबंधन का कोई नेता बीजेपी की गीदड़ भभकी से नहीं डरने वाले है। देश को जो बदहाल कर दिया उसका बदला लेना है। देश में गरीबी, महंगाई बढ़ा दी। जुमलेबाजी किया। उन्होंने मोदी जी को निशाने पर लिया और कहा कि दो करोड़ नौकरी कहां गई। आप लोगों के खातों में पैसा आया क्या। लेकिन बीजेपी के खातों में पैसा आ गया। मोदीजी झूठ बोलने की फैक्ट्री, डिस्ट्रीब्यूटर और होलसेलर भी है। बीजेपी का मतलब बड़का झूठा पार्टी। ये चार सौ नारा लगा रहे है और फिल्म दिखा रहे है। पहले चरण में ही जनता ने उनकी 400 वाली फिल्म को सुपर फ्लाप बना दिया। जुमले के पहाड़ को जनता ने ढहाने का काम किया। झारखंड, बिहार, यूपी तीनों राज्य मिलकर एक होकर मजबूती से लड़ेंगे तो बीजेपी सत्ता में नहीं आने वाली। बीजेपी ने यहां की जनता और नेता के साथ जो अन्याय किया है उसका बदला लेना है.

कल्पना सोरेन ने महारैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जेल से हेमंत सोरेन जी ने पत्र भेजा है। उसे मैं आपके बीच लाई हू। उलगुलान की धरती पर उलगुलान न्याय महारैली में आए सभी का बिरसा कारा से हार्दिक अभिनंदन जोहार करता हूं। दिशोम गुरु को चरण स्पर्श। आज रैली में आपके साथ नहीं हूं। विगत चार सालों से विपक्ष साजिश रचते हुए मुझे ढाई महीने से बिरसा जेल में रखा है। उसी तरह महागठबंधन दल के आप के दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जी को तिहाड़ जेल में डाल रखा है। आजादी के बाद यह पहली बार है जब किसी पार्टी के शीर्ष नेता और सीएम व मंत्रियों को बेबुनियाद आरोप लगाकर जेल में डाला गया है। उलगुलान का मतलब ही है नहीं चलेगी ठगों की सरकार। गैर बीजेपी सरकार वाले राज्यों में सरकार गिराए जा रहे है। सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। एमपी-एमएलए की खरीद फरोख्त की जा रही है। कल्पना सोरेन ने उनका पूरा पत्र पढ़ा और लोगों को हेमंत सोरेन का संदेश सुनाया। उन्होंने कहा कि गैर बीजेपी सरकार जो उनके साथ नहीं आते तो हमें जेलों से बंदी पत्र के माध्यम से आपतक संदेश भेजना पड़ रहा है। यह देश हमें भीख में नहीं मिली है। इस देश के लिए अनगिनत शहादत दी गई है। 2014 से एनडीए सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया। इतना ही नहीं सभी को ठगने का प्रयास चल रहा है। एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है विपक्ष को कुचलने के लिए। इस देश के लोकतंत्र और संविधान को खतरा होगा। जिस तरह से मोदी सरकार नए कानून बना रहे है। उससे आदिवासी सबसे ज्यादा प्रभावित है और होंगे। मणिपुर जल रहा है लेकिन आजतक सरकार ने इसकी सुध तक नहीं ली है। अगर 2024 में एनडीए की सरकार बनती है तो देश और राज्य के आदिवासियों के लिए खतरा बन जाएगा। झारखंड वीरों की धरती है। झारखंड के आदिवासी-मूलवासी ने अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए लोहा भी मनवाया है। इसी संघर्ष का नतीजा है कि 2000 में हमें अलग राज्य झारखंड शिबू सोरेन के नेतृत्व में मिला। इसलिए जुमलेबाजों को झारखंड से खदेड़ा जाएगा और देश से भी।

आप नेता पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह राजनीतिक रैली नहीं है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए संकल्प लेने के लिए हम इकट्ठा हुए है। दो बहनें सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन ने भी संबोधित किया है। उनदोनों के पति सीएम थे और है। बहुत लोकप्रिय है। क्या कसूर है उनका। लोगों को सहूलियत देना चाहते थे। गरीबी मिटाना, बेरोजगारी मिटाना, बिजली, अस्पताल, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं देना चाहते थे। उन्हें जेल में तो आपने डाल दिया, लेकिन उनकी सोच को कैसे कैद करोगे। उन्होंने मंच पर दो खाली कुर्सियों के बहाने बीजेपी पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि ये दोनों खाली कुर्सियां ही बीजेपी की सभी कुर्सियां खाली करा देगी। ये देश 140 करोड़ लोगों का देश है। ये समझते है कि हम जेल में डालकर आवाज दबा देंगे, पार्टी खत्म कर देंगे। अगर मोदी की लहर पर भरोसा है तो हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल से डरते क्यों है। 

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा कि जब से इन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल भेजा है वे चुनाव हार चुके हैं। इसलिए ये लोग अन्याय पर उतर आए। उन्होंने कहा कि मैदान में जब पहलवान हारने लगता है तब कई तरह के हथकंडे अपनाता है। भाजपा यह न भूले कि शेर को गिरफ़्तार किया है लेकिन उनकी दहाड़ को गिरफ़्तार नहीं कर पाए हैं। यह आवाज ऐलान कर रही है कि बदलाव का समय आ गया है। जनता को बताने के लिए इनके पास कुछ भी नहीं है। किसानों को भी इन्होंने ठगने का काम किया। बीजेपी की सरकार के आने के बाद किसानों की हालत और खराब हो गई। बेरोजगारी बढ़ गई है। नौजवानों को भी रोजगार देने की बात की थी, लेकिन इनके हर फैसले ने रोजगार के अवसर ही खत्म कर दिए। जो लोग जुमला लेकर आए थे वहीं लोग गारंटी लेकर आए है। देश की जनता उनकी गारंटी नहीं चाहती है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने जो गारंटी दी है उसी गारंटी को इंडी गठबंधन देना चाहता है। ये बिरसा मुंडा की धरती है, यहां के लोग डरे नहीं है।

सीएम चंपाई सोरेन ने रांची में इंडिया ब्लॉक की उलगुलान न्याय रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा झारखंड के इतिहास, अस्तित्व और गौरव को मिटाना चाहती है। इन चुनावों में आपको ऐसा सांसद चुनना है जो राज्य के मुद्दों पर संसद में बात करे. उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में जब डबल इंजन की सरकार थी तब आदिवासियों की स्थिति अच्छी नहीं थी। जब हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी तो हमलोगों ने आदिवासियों की बेहतरी के लिए योजनाएं बनाईएम बंद हो चुके प्राइमरी स्कूलों को फिर से चालू कराया। बेरोजगारों को रोजगार बांटने के अलावा सभी को पक्का मकान दिया जा रहा है। अब 20 लाख लोगों को तीन कमरे का पक्का मकान दे रहे है। विदेश में पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जा रही है। लेकिन बीजेपी को इससे परेशानी हुई। आज हमारे नेता को जेल में डाल दिया है। लेकिन हमारा इंडी गठबंधन मजबूत है। इसलिए हमनें दोबारा सरकार बनाई। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें राशन कार्ड दिया। सर्वजन पेंशन योजना को लागू कर दिया गया। एचईसी पर उन्होंने कहा कि इसका निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा। कर्मियों से उन्होंने कहा कि एकजुट रहे। साथ ही कहा कि यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता मिलेगी तो विकास होगा।किसानों को सिंचाई की व्यवस्था की जा रही है, पढ़ाई के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड दे रहे है।

उलगुलान न्याय महारैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देर से शामिल हुए। आते ही उन्होंने मंच से बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बार हमारा गठबंधन मजबूत है। बीजेपी हो, पीएम मोदी हो या कोई भी हमारी शक्ति को तोड़ नहीं सकता। उन्होंने कहा कि बीजेपी 500, 400 सीटें बोलती रहती हैं। हम इतने मजबूत हैं कि वे हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं। हेमंत सोरेन-अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर हमें डरा रहे हैं लेकिन हम डरने वालों में से नहीं हैं। हेमंत सोरेन हिम्मत वाले है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल होने से अच्छा मैं जेल जाना पसंद करूंगई। ये धरती महान नायक बिरसा मुंडा, बाबा तिलका मांझी, वीर बुधू भगत, सिदो कान्हो मैं नमन करता हूं। मोदी जी ने हमारे दो सीएम को गिरफ्तार किया। हेमंत सोरेन की कोई गलती नहीं थी फिर भी उन्हें गिऱफ्तार किया गया। उनपर दबाव था कि आप इंडिया गठबंधन में शामिल होंगे, उनसे दोस्ती करेंगे तो जेल जाना होगा। ये वार्निंग बीजेपी वालों ने दिया था। उन्होंने कहा कि जो नहीं डरता वो कभी नहीं मरता। आदिवासी उन्हीं में से एक है। वह जंगल में रहता है, अंधेरे में रहता है उसे कोई नहीं डरा सकता। जनता हमारी रक्षक है। देश के लोकतंत्र, संविधान की रक्षक है। इस देश में आप चाहे कितनी भी दबाने की कोशिश करो लेकिन पार्टियां जिंदा रहेगी।

ये रहे मौजूद

मल्लिकार्जुन खड़गे, भगवंत मान, एसपी के अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, शिव सेना यूबीटी की सुनीता चतुर्वेदी, सीपीआई के एम दीपांकर भट्टाचार्य, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, टीएमसी के विवेक गुप्ता भी पहुंचे। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। सीएम चंपाई सोरेन ने सभी का स्वागत किया। इंडी गठबंधन झारखंड के कई नेता भी मंच पर मोर्चा संभाल चुके हैं। मंच पर झारखंड गठबंधन सरकार के सभी विधायक भी तैनात हैं. उलगुलान महारैली को सुनने के लिए बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता के साथ-साथ जनता भी जुटी है.

Leave a Comment