RANCHI :
संत पॉल्स दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को संत पॉल्स महोपासनालय बहूबाजार में संध्या चार बजे जागरण आराधना विधि का आयोजन किया गया. इस आराधना की अगवाई रेव्ह जे०डब्लू० तिलमिंग ने की. व्याख्यता प्रो०अंजलि देमता और अमित भेंगरा सहित संस्थान के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बाइबल पाठ एवं गीतों को पढ़ने में सहयोग किया.

जागरण विधि में रेव्ह जोलजस कुजुर, रेव्ह पीटर बारला, रेव्ह डेविड, रेव्ह शामुएल भुईंया, रेव्ह अविनाश बारला , रेव्ह जोसेफ कुजूर, रेव्ह ग्लोरिया डाहंगा, प्राचार्य डॉ अनुज तिग्गा, निकोलस मरांडी सहित संत पॉल्स स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण , कर्मचारीगण और छात्र –छात्राएं मौजूद थे.
संत पौल्स महोपसनालय में होगी प्रभुभोज आराधना
कार्यक्रम के तहत बुधवार को सुबह साढ़े छह बजे प्रभु भोज आराधना संत पौल्स महोपासनालय में संपन्न होगी. प्रभु भोज का अनुष्ठान रेव्ह डेविड द्वारा किया जाएगा. बाइबल पाठ अंशु समद, जुनुल नाग और अनुशील किस्पोटटा द्वारा पढ़ा जायेगा. इसके पश्चात शोभा यात्रा सुबह साढ़े आठ बजे संत पॉल्स उच्च विद्यालय, संत पॉल्स मध्य विद्यालय, संत पॉल्स प्राथमिक विद्यालय और संत पॉल्स महाविद्यालय होते हुए संत पॉल्स महोपासनालय में समाप्त होगी.