परमवीर अल्बर्ट एक्का के नाम पर अंडमान में एक द्वीप का नामकरण गौरव की बात

RANCHI :

परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का के नाम पर अंडमान द्वीप समूह में एक द्वीप का नामकरण परमवीर अल्बर्ट एक्का के नाम कर प्रधानमंत्री ने बिहार और झारखंड को सम्मानित किया है. यह बात अलग है कि इस निर्णय को लेने में कुछेक कतिपय कारणों से देर हुई है, लेकिन, एक द्वीप का नाम परमवीर अल्बर्ट एक्का के नाम से करना गौरव करने की बात है.

परमवीर अल्बर्ट एक्का के नाम पर अंडमान में एक द्वीप का नामकरण गौरव की बात

उक्त बातें परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी और पूर्व टीएसी सदस्य रतन तिर्की ने कही है.

रतन तिर्की ने कहा कि त्रिपुरा सरकार ने त्रिपुरा में एक रेलवे स्टेशन,एक पार्क और एक मार्गं का नामकरण भी परमवीर अल्बर्ट एक्का के नाम से कर दिया है जो सराहनीय कदम है.

पूर्व सदस्य टीएसी ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा है कि पिछले साल रांची रेलवे स्टेशन का नामकरण परमवीर अल्बर्ट एक्का के नाम से करने का आग्रह भरा पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय, रेलवे मंत्रालय, रक्षा मंत्री और गृहमंत्री से किया था. उसपर भी पहल करने की आवश्यकता है.

उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी आग्रह किया है कि मेरे द्वारा परमवीर की अस्थि अवशेष लाये आठ साल हो गए और परमवीर की पत्नी बलमदीना एक्का भी समाधिस्थल बनाने की मांग करते करते चल बसी. इसलिये अब भव्य समाधिस्थल जल्द से जल्द बनाया जाना चाहिए ताकी राज्य की भावी पीढ़ियां भी परमवीर अल्बर्ट एक्का की शहादत को जान सके.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने अंडमान द्वीप समूह के अनजान द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेता के नाम से रखे जायेंगे. ऐसे द्वीपों की संख्या 21 है.

परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का ने 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान असाधारण वीरता दिखाई थी. वे युद्ध के पहले ही दिन बहादुरी से दुश्मनों के कई बंकरों को ध्वस्त करते हुए शहीद हुए थे.

Leave a Comment