हब्बा डब्बा के खेल में मिले महिलाओं के जेवर, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार

IMG-20230617-WA0026

RANCHI: राजधानी रांची के ग्रामीण इलाकों में जुआ का खेल जोरों से चल रहा है। बंगाल से सटे इलाकों में बंगाल के लोग हब्बा डब्बा के जरिए जुआ खेला रहे है। ऐसे में जुआ में पैसा हारने के बाद जुआरी घर के महिलाओं के गहने जेवर और राशन को बेचना शुरू कर दे रहे है। यह खेल बढ़ता देख मुरी की महिलाओं ने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम से इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद ग्रामीण एसपी ने सिल्ली डीएसपी के नेतृव में एक टीम गठित कर छापमेरी करते हुए पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  

महिलाओं ने की थी शिकायत 

ग्रामीण एसपी ने बताया कि मुरी थाना क्षेत्र पुरुलिया से सटा है। हर दिन महिलाएं पुलिस को बता रही थी कि जुआ का धंधा चल रहा है। वहीं क्षेत्र की रहने वाली महिलाओं के पति या परिजन उनके जेवरात जुआ में हार जा रहे है। जिससे उनकी ज़िंदगी बर्बाद हो रही है। जिसके बाद पुलिस ने जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से 84 हजार नगद, बोलेरो,सात मोटरसाइकिल,6 मोबाइल फोन,जुआ खेलने वाला हब्बा डब्बा बरामद  किया है।


		

Leave a Comment