
RANCHI: सदर अस्पताल रांची में पहली बार पूर्णत: अपने संसाधनों से लेप्रोस्कोपी से बाएं तरफ के इनडायरेक्ट इंगुइनल हर्निया (Indirect Inguinal Hernia) का ऑपरेशन किया गया। मरीज नामकुम रांची का ही रहने वाला है। मरीज के बाएं तरफ पेट के नीचे 6 महीने से सूजन और दर्द रह रहा था। जिसमें आंत बाहर आ जा रहा था। डॉ अजीत ने बताया कि इनडायरेक्ट इंगुइनल हर्निया आपरेशन की विधि को हम TAPP (TRANS ABDOMINAL PREPERITONIAL mesh Hernia repair) कहते हैं। यह एक एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी मानी जाती है। जिसमें तीन छोटे से छेद के द्वारा पेट के परतों के बीच जाकर हर्निया की थैली को छुड़ाकर निकाल दिया जाता है। वहीं परतों के बीच में प्रोलीन मेश (जाली) डाली जाती है जिससे कि दोबारा हर्निया होने का खतरा बहुत ही कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के बाद मरीज ठीक है और डाइट ले रहा है। ऑपरेशन में लेप्रोस्कोपिक सर्जनडॉ अजीत कुमार के अलावा एनेस्थेटिक डॉ दीपक कुमार, सिस्टर सविता,नंदिनी, शशि ,मोहित, मुस्ताक, मुकेश ,संदीप शामिल थे।