बंदूक दिखाकर लूट लिया पैसा व मोबाइल, शिकायत करने पहुंचा तो चला दी गोली

JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गदडा ड्राइवर कॉलोनी निवासी संतोष प्रसाद पर टुकटुक उपाध्याय ने गोली चला दी और फरार हो गया। इस घटना में संतोष प्रसाद बाल बाल बच गए। घटना के बाद परसुडीह पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। शिकायत में संतोष ने बताया कि वह अपने काम से लौट रहे थे तो पहले टुकटुक ने बीच सड़क पर रोका। उसके बाद दो दो बंदूक का भय दिखाकर संतोष प्रसाद के पास से 12 हज़ार नगद मोबाइल फोन और उसकी गाड़ी छीनकर भागने लगा। जहां स्थानीय लोगों की भीड़ देखकर टुकटुक बाइक छोड़कर भाग निकला। 

पेशेवर अपराधी है टुकटुक

घटना की शिकायत करने पीड़ित संतोष जब टुकटुक उपाध्याय के घर पहुंचा तो उसने दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। जिसमें संतोष प्रसाद बाल-बाल बच गया। इस घटना के संबंध में परसुडीह पुलिस को सूचना दी गई।परसुडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल से खोखा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।परसुडीह थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा ने बताया कि टुकटुक उपाध्याय ने संतोष प्रसाद पर गोली चलाई है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। फिलहाल टुकटुक उपाध्याय के धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि टुकटुक पेशेवर अपराधी है जिस पर कई मामले दर्ज हैं।

Leave a Comment