
TAMAR: वन क्षेत्र के रांची टाटा मार्ग पर उलीडीह के निकट बने हाथी अंडरपास के पास शुक्रवार दिन के 12:30 बजे एक जंगली हाथी मुख्य मार्ग पर पहुंच गया। जंगली हाथी के मुख्य मार्ग में आने से भगदड़ मच गई। मुख्य मार्ग पर चल रहे वाहनों पर ब्रेक लग गया। सभी जंगली हाथी को देखते रहे। इसके बाद जंगली हाथी जंगल की ओर निकल गया। लोगों का कहना है कि उक्त जंगली हाथी अपने साथी से बिछड़ गया है। हाथी को देख कुछ लोग इधर-उधर भागते भी नजर आए। जबकि कुछ लोग हाथी का वीडियो बनाने में जुटे थे। बताते चलें कि क्षेत्र के लोग जंगली हाथी के आतंक से त्रस्त हैं। हाथी अंडर पास बन जाने के बाद भी अब रांची टाटा मार्ग सुरक्षित नहीं है।