
RANCHI: करमटोली चौक के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में रिम्स के एक डॉक्टर की मौत हो गई। डॉ सौरभ कुमार शर्मा करमटोली चौक से रिम्स की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक स्कूली बस ने अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने आनन-फानन में उन्हें रिम्स में इलाज के लिए भेजा, लेकिन डॉक्टर ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो डॉ शर्मा अपनी स्कूटी से रिम्स की तरफ जा रहे थे। बस की टक्कर से वह जमीन पर गिर पड़े। स्कूल बस उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गई। आसपास लोगों ने शोर मचाया लेकिन ड्राइवर तेजी से फरार हो गया।