
TAMAR: विधायक विकास कुमार मुंडा ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बुढ़ाडीह से मुकुरूमडीह तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 5.4 किलोमीटर सड़क का निर्माण ढाई करोड़ रुपया से कराया जाएगा। शिलान्यास के बाद विधायक ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर स्थानीय समस्या पर विचार विमर्श किया। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष पेयजल समस्या, पेंशन,खेल मैदान एवं एक चबूतरा निर्माण कराने की मांग की।
पेंशन योजना का लाभ देने का आदेश
विधायक ने तत्काल तमाड़ बीडीओ से फोन पर बात कर ग्राम सभा के माध्यम से जरूरतमंद को पेंशन योजना का लाभ देने का आदेश दिया। साथ ही एक चबूतरा का निर्माण, तीन हॉकी मैदान का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे पूर्व ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। मौके पर जिप सदस्य भवानी मुंडा, प्रमुख अजय कुमार मुंडा, विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश महतो, मलिन महतो, मुखिया सालुक मनी सरदार, अनिल मुंडा, संतोष ओडिया, विषम सिंह मुंडा, राजेन सिंह मुंडा, प्रताप सिंह मुंडा, तपन सिंह मुंडा, समीर महतो, गंगाधर सिंह मुंडा, रंजीत सेठ, धीरज कुमार, अरुण गुप्ता, रंजीत स्वांसि, कुमुदेश्वर सिंह मुंडा, सुखदेव महतो, उमेश महतो, लखीराम सिंह मुंडा, अमजद अंसारी, मकसूद, संबत, विष्णु, प्रकाश मौजूद थे।