
रांची।
यूथ कांग्रेस खूंटी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सांगा और विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान खान ने बुधवार को खूंटी डीडीसी से मुलाकात की। बातचीत के क्रम में अरुण सांगा ने बताया कि सोयको बाजार में दुकाने को लेकर जो टेंडर दिया गया है वह कहीं ना कहीं अनुचित तरीके से दिया गया है। दुकानें अगर बनती भी है तो ग्रामीणों को उसका लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि बाजार के समीप यात्री पड़ाव और पार्किंग की भी व्यवस्था की जानी चाहिए।
इस संदर्भ में डीडीसी ने आश्वासन दिया है कि अगर दुकान सोयको बाजार के समीप बनती हैं तो उसका दर मिनिमम रखा जाएगा और दुकानों का लाभ सिर्फ सोयको के ग्रामीणों को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्किंग और यात्री पड़ाव की भी व्यवस्था भी की जायेगी ताकि ग्रामीणों को सहूलियत हो सके। इस बातचीत के दौरान सोयको ग्राम प्रधान और ग्रामीणों भी साथ थे।