झारखंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग ऑफिसर के 904 पदों के लिए आवेदन जारी

झारखंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग ऑफिसर के 904 पदों के लिए आवेदन जारी

रांची.

रांची. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग ऑफिसर कॉम्पिटेटिव एग्जाम 2023 की परीक्षा को लेकर सूचना जारी की है. परीक्षा के लिए आवेदन नौ अगस्त तक किए जा सकते हैं. इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन जेएसएससी के ऑफिशियल वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर भर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक 904 रेगुलर और 26 बैकलॉग वैकेंसी है. इसके लिए आवेदन शुल्क सिर्फ 100 रुपया है. हालांकि झारखंड के एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपया है. दिव्यांगों के लिए आवेदन निःशुल्क है.

उम्मीदवारों की उम्र एक अगस्त 2023 को कम से कम 21 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन की अंतिम तिथि- 9 अगस्त 2023

परीक्षा फीस जमा करने की अंतिम तिथि- 11 अगस्त 2023

फोटो, हस्ताक्षर प्रविष्ट करने या ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट लेने की अंतिम तिथि-13 अगस्त 2023

आवेदन में संशोधन की तिथि-15 से 17 अगस्त 2023

Leave a Comment