
खूंटी।
खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में पीएलएफआई के सदस्य धनंजय सिंह (मुरहू) और सीताराम दास (कर्रा) हैं।
दोनों उग्रवादियों के साथ दो देशी कट्टा तीन जिंदा गोली, पीएलएफआई का पर्चा, दो मोबाईल फोन और नगद पैसे भी बरामद किए गए। जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर खूंटी पुलिस ने कर्रा के काटकमकुकू जंगल क्षेत्र में छापामारी की थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में की गई छापामारी में दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों गिरफ्तार उग्रवादियोंसे पूछताछ कर रही है।