
रांची.
स्वतंत्रता दिवस पर आदिवासी छात्र संघ केंद्रीय कार्यालय करम टोली में केंद्रीय अध्यक्ष- सुशील उरांव एवं केंद्रीय सचिव- डॉ प्रदीप मुंडा के नेतृत्व में झंडोत्तोलन किया गया. जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय महापर्व को मनाया.
इस अवसर पर अपने संवैधानिक अधिकार और हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में प्रदीप उरांव, बबलू उरांव, कार्तिक उरांव, बबलू प्रोफेसर, आनंदपुर प्रकाश उरांव, आशीष उरांव, प्रवीण उरांव, हरि उरांव, सुनील उरांव, अजय उरांव, शिवलाल मुंडा, राजेश टेरो, परना उरांव, अजय उरांव सहित अन्य उपस्थित थे.