कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रतिभागियों को पोषक तत्वों के प्रबंधन पर मिली जानकारी

कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रतिभागियों को पोषक तत्वों के प्रबंधन पर मिली जानकारी

रांची :

 दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, रांची में 15 दिवसीय समेकित पोषक तत्व प्रबंधन (आई.एन.एम.) का सर्टिफिकेट कोर्स का समापन किया गया.  इस सर्टिफिकेट कोर्स में सी ए सी द्वारा गठित एफ पी ओ के २४ सदस्य एवं २० अन्य ने भाग लिया. समापन समारोह का समापन जिला कृषि पदाधिकारी रांची, कामन सर्विस सेंटर के गोपाल जी, स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद एवं के वी के प्रधान डॉ अजीत कुमार सिंह उपस्थित थे.

यह प्रशिक्षण 20 फरवरी से 6 मार्च तक हुआ.  इसमें समेकित पोषक तत्व प्रबंधन, बीज उत्पादन तथा कीटनाशकों के व्याख्यान इत्यादि विषय पर व्याख्यान दिया गया. साथ ही लगभग 15 व्यावहारिक क्लास का भी आयोजन किया गया.

 इसमें सी.एस.सी. से आये हुए स्टेट हेड ने बताया की सी.एस.सी. आने वाले समय में किसानों के लिए अनेक प्रकार के कार्य कर सकता है एवं एफ.पी.ओ. के माध्यम से किसानों की सहायता की जा सकती है. जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जिला द्वारा लाइसेंस निर्गत किया जायेगा. सचिव महाराज के द्वारा यह जानकारी दी गयी की हाथ में काम, ईश्वर का नाम के साथ अगर ईमानदारी से अपना कार्य करे तो सभी को लाभ प्राप्त होगा.

 दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने इस कोर्स का परिचय एवं इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला. इसका संचालन डॉ. राजेश कुमार के द्वारा किया गया.  देश स्तर पर सी ए सी के साथ इस तरह का पहली बार कोर्स का आयोजन किया गया.

Leave a Comment