बाल विवाह, डायन कुप्रथा, बाल श्रम, ट्रैफिकिंग पर अंकुश लगाने के लिए बने कानून की जानकारी दी

बाल विवाह, डायन कुप्रथा, बाल श्रम, ट्रैफिकिंग पर अंकुश लगाने के लिए बने कानून की जानकारी दी

झालसा के निर्देश पर महिला दिवस सप्ताह पर नामकुम प्रखंड में डालसा ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, अधिवक्ता कविता कुमारी काठी, प्रभाकरण एवं पीएलवी लता कुमारी ने कानून के बारे में दी जानकारी

रांची :

महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर डालसा के तत्वावधान में नामकुम प्रखंड में महिलाओं के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम हुआ. यह कार्यक्रम झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष के मार्गदर्शन पर हुआ था. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बताया गया कि डायन कुप्रथा, बाल श्रम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर अंकुश लगाने के लिए कौन कौन से कानून है और किस तरह से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

 इन कानूनों के बारे में अधिवक्ता कविता कुमारी काठी, प्रभाकरण मुंडा ने जानकारी दी. कार्यक्रम में बीडीओ ज्ञान संकर जायसवाल, बीपीओ, महिला प्रसार प्रधाधिकारी, सहिया, प्रखंड कर्मचारी, पीएलवी लता कुमारी, युधिष्ठिर महतो, मुन्नी देवी, तारा मिंज, रानी कुमारी, मालती देवी एवं राजा वर्मा समेत अन्य लोग उपास्थित थे.

इसके अलावा पीएलवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई. यह भी बताया गया कि डालसा निःशुल्क विधिक सेवा किन किन व्यक्तियों को मिल सकता है. डालसा के पीएलवी ने प्रोजेक्ट शक्ति के साथ-साथ झालसा एवं नालसा द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित महिलाओं को दी. उपस्थित लोगों के बीच संबंधित पंपलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया.

Leave a Comment