रांची :
रांची के मोरहाबादी मैदान में 5 मार्च को आदिवासी बचाओ महारैली का आयोजन किया गया है. कुरमियों के आदिवासी बनने की मांग के खिलाफ एवं अन्य मुद्दों को लेकर यह रैली आहूत की गई है जिसमें पूरे राज्य से आदिवासी समुदाय के लोग भागीदारी करेंगे. शुक्रवार को आदिवासी जन परिषद एवं अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के तत्वाधान में रैली की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया.

इस दौरान कांके के हुंनदुर पंचायत व हुजीर में ग्रामीणों के साथ बैठक की गई. 5 मार्च 2023 की आहूत मोराबादी रांची में आदिवासी बचाओ महारैली को सफल बनाने के लिए मोराबादी मैदान पहुंचने की अपील किया गया. आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज पर चौतरफा हमला किया जा रहा है. हमारी धर्म एवं संस्कृति एवं संविधान के अधिकार को छीना जा रहा है. आदिवासी समाज को करो या मरो की तर्ज पर संघर्ष को आगे बढ़ाना होगा.
इस अवसर पर संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता कुंदरसी मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज के लोगों की भागीदारी रैली में जोरदार होगा. इसलिए हर गांव में आदिवासी समाज को जागरूकता किया जा रहा है. इस कार्यक्रम मे कुंदरसी मुंडा, देवनाथ मुंडा, प्रेम उरांव, संजय पाहन आदि शामिल हुए.