
PALAMU: पलामू एक्साइड ई रिक्शा यूनिट ऑफ सत्यम सेल्स मेदिनीनगर पलामू का अनुमंडल पदाधिकारी सदर राजेश शाह ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक व्हीकल का ही होगा। प्रोपराइटर सत्यम आर्य ने कहा की एक्साइड भारत की सबसे बड़ी बैटरी कंपनी है। विश्व की सबसे बड़ी कंपनी होने के कारण ई-रिक्शा का निर्माण किया है। मजबूत, स्टील बॉडी, बढ़िया परफॉर्मेंस के साथ शानदार टेक्नोलॉजी और फीचर्स से भरपूर है। बेरोजगार युवक ई रिक्शा खरीद कर अपना कारोबार कर सकते हैं। मौके पर झारखंड जन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पासवान, महासचिव कृष्णा चौधरी, विकास कुमार, शंभू पासवान, वीरेंद्र मांझी, अनिल कुमार, विनय, उषा पासवान,साक्षी आर्या, सत्यम आर्या, रीना, वीना, मीना देवी, हसरत जहां, सिद्धनाथ प्रसाद गुप्ता, मनीष गोस्वामी मौजूद थे।