डालसा की मानवीय पहल : मानसिक रोगी को वृद्धा आश्रम में मिला आश्रय

रांची :

घरवालों के द्वारा परित्यक्त वृद्धा को डालसा रांची की पहल पर हेसाग स्थित अपना घर वृद्धा आश्रम में आश्रय मिला है. माधुरी कुमारी नामक वृद्धा मनोरोगी का ईलाज रिनपास रांची में पिछले कई वर्षों से चल रहा था. माधुरी कुमारी (पिता का नाम हरी चंद्र) ग्राम चौरी चौरा पोस्ट व थाना गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) की रहनेवाली है.

डालसा की मानवीय पहल : मानसिक रोगी को वृद्धा आश्रम में मिला आश्रय

रिनपास में ईलाज के बाद माधुरी कुमारी की मानसिक स्थिति बिलकुल ठीक हो गई. पिछले 29 दिसंबर 2022 को माधुरी को उसके बताये पते पर रिनपास प्रशासन के द्वारा पहुंचाया गया था. लेकिन तीन जनवरी 2023 को माधुरी को पुन रिनपास के मुख्य दरवाजे के पास घूमते देखा गया. रिनपास प्रशासन को जानकारी मिली कि मरीज के घरवाले माधुरी कुमारी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और उसे फिर से रिनपास छोड़कर चले गए.

इसके बाद रिनपास चिकित्सा अधीक्षक के द्वारा डालसा सचिव को सूचना दिया गया एवं अनुरोध किया गया कि अज्ञात मनोरोगी माधुरी कुमारी जो अब स्वस्थ हो चुकी है, उसके रहने का उचित व्यवस्था करा दिया जाय.

इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डालसा सचिव ने रिनपास में कार्यरत पीएलवी भारती शाहदेव एवं अपना घर वृद्धा आश्रम में कार्यरत पीएलवी संगीता सिंह को निर्देश दिया कि मनोरोगी माधुरी कुमारी को हेसाग स्थित अपना घर वृद्धा आश्रम में भरती कराया जाय. अब माधुरी कुमारी वृद्धा आश्रम में रह रही है.

Leave a Comment