RANCHI :
रामगढ़ उपचुनाव को लेकर सभी दल अपनी-अपनी तरीके से तैयारी में जुटी हुई है. इसी कड़ी में 6 और 7 फरवरी को कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वे दो दिनों तक रामगढ़ उपचुनाव की तैयारी को लेकर महागठबंधन के नेता-कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर रणनीति तैयार करेंगे.

6 फरवरी को पार्टी के नये जिलाध्यक्षों के साथ भी बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे. संभवतः 9 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रांची आयेंगे. वे पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर मिशन-2024 पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा वे हाथ से हाथ मिलाओ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे.
गौरतलब है कि रामगढ़ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ममता देवी के पति बजरंग महतो पर कांग्रेस दाव खेलेगी. भले ही सिंबल नहीं आया है लेकिन पार्टी की तरफ से बजरंग महतो को हरी झंडी दे दी गयी है. यही वजह है कि वह लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं.