मंदिर ज्ञान और शांति का केंद्र : अर्जुन यादव

RANCHI: कोकर के बजरंग नगर, स्थित शिव परिवार राधा कृष्ण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 1001 महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा बजरंग नगर स्थित मंदिर से होते शिव मंदिर चुन्ना भट्टा, रिम्स रोड, भ्रमण करते हुए तिरिल पहुंची। तिरिल तालाब से जल उठाकर जय नगर होते हुए वापस मंदिर परिसर में सभी पहुंचे। इस दौरान धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, जय श्रीराम, बजरंगबली की जय समेत अन्य जयकारे से भक्तिमय माहौल बना रहा। उसके बाद वैदिक मंत्रों के साथ पहले दिन की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक विधि के साथ शुरू हो गया। नेतृत्व कर रहे वार्ड 10 के पार्षद अर्जुन यादव ने कहा कि, मंदिर ही एक ऐसा माध्यम है जहाँ से ज्ञान और शांति दोनों मिलती है। उन्होंने कहा कि मंदिर ज्ञान का केंद्र है।

कल से होगा रामायण पाठ

उन्होंने मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बताया कि 21 फरवरी को दुग्धाधिवास, पूजन वंदन एवं स्तुति अखंड रामायण पाठ होगा। 22 फरवरी को श्री शिवलिंग एवं राधा कृष्ण की नगर भ्रमण सह भव्य प्राण प्रतिष्ठा और 23 फरवरी को हवन के साथ महाभंडारा होगा। वार्ड न 8 की पूर्व पार्षद संगीता देवी, गंगा प्रसाद यादव, ओमप्रकाश तिवारी, प्रदीप कुमार सिंह, संतोष सिंह, मुन्ना यादव, विजय यादव, अशोक कुमार कुशवाहा, प्रदीप सिंह, मंटू तिवारी, विक्की सिंह, सुशील केसरी, सुभाष महतो, संतु तिवारी सुभाष झा, इंद्रदेव प्रसाद, टिंकू झा, हरि राय, अभिजीत कुमार, चंदन पांडे समेत अन्य मौजूद रहे। यह जानकारी प्रदीप सिंह ने दी।

Leave a Comment