श्री कृष्ण जन्मोत्सव 6 व 7 सितंबर को, दही हांडी प्रतियोगिता व भजन संध्या का होगा आयोजन

श्री कृष्ण जन्मोत्सव 6 व 7 सितंबर को, दही हांडी प्रतियोगिता व भजन संध्या का होगा आयोजन

रांची. रांची में आयोजित होनेवाला दही हांडी पर्तियोगिता पूर्वी क्षेत्र का सबसे बड़ा जन्माष्टमी पर्व है जो काफी वर्षों से चल रहा है। इस उत्सव का नाम इस बार अमृत दही हांडी प्रतियोगिता रखा गया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर होनेवाला दही हांडी प्रतियोगिता व भजन संध्या 6 व 7 सितंबर को होगा। आयोजन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में किया जायेगा। समिति के संरक्षक सांसद संजय सेठ, अजय मारू व मुकेश काबरा ने संयुक्त रूप से कहा कि इस वर्ष भी भव्य तरीके से दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। समिति पिछले 13 वर्षों से यह आयोजन करती आ रही है।

6 सितंबर को झांकी प्रतियोगिता के साथ महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। उसी दिन तीन बजे से बाल गोपाल प्रतियोगिता होगी। जिसमें 10 वर्ष तक के बच्चे श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों में भाग ले सकेंगे।दूसरे दिन 7 सितंबर  को संध्या 5:00 बजे से अमृत दही- हांडी फोड़ प्रतियोगिता सह भजन संध्या सहित नृत्य नाटिका का भव्य विशाल  आयोजन रखा गया है।

अमृत दही हांडी प्रतियोगिता में पुरुष गोविंदा टीम व महिला गोविंदा टीम भाग ले सकेंगे । जिसका रजिस्ट्रेशन समिति में  गोविंदाओ की टीम को  करवाना अनिवार्य होगा।

समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया प्रतियोगिता में पुरुष गोविंदा टीम के लिए हांडी 25 फीट पर और महिला गोविंदा के लिए 15 फीट पर बांधी जाएगी। वही पुरुष गोविंदा को हांडी फोड़ने का समय 5 मिनट वह महिला गोविंदा को 3 मिनट का समय दिया जाएगा। साथ ही इस बार ठाकुर जी को भोग प्रसाद मोटे अनाज का लगेगा। इस अवसर पर मुख्यरूप से आयोजन समिति के सी पी सिंह, महासचिव जवाहर तनेजा , प्रमोद सारस्वत,कंवलजीत सिंह सैंटी ,राम बांगड़, ,सतीश सिन्हा,

 नीरज चौधरी, संजय पोद्दार, ललन श्रीवास्तव, मनोज तिवारी,विपिन वर्मा, नरेंद्र लाखोटिया ,किशन साबु, गोवर्धन भाला , रमेन्द्र कुमार ,राजकुमार सोमानी, शिव शंकर  साबू, राजीव सहाय , जुगल दरगढ़,  ,मनीष लोधा, अमित चौधरी,विकाश गोयल, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

Leave a Comment