रांची के सुशांत मिश्रा का चयन मुंबई इंडियंस के अनकैप्ड प्लेयर में

रांची के सुशांत मिश्रा का चयन मुंबई इंडियंस के अनकैप्ड प्लेयर में

रांची.

हरमू यूथ क्रिकेट क्लब, राँची के होनहार तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा का चयन मुम्बई इंडियंस के अनकैप्ड (इंडिया) प्लेयर – UK कैम्प के लिए किया गया है। सुशांत, रॉबिन मिंज के साथ राँची से 1 अगस्त को मुम्बई के लिए जाएंगे और वहाँ से अपने टीम मेम्बर्स के साथ 2 अगस्त को यूके  के लिए प्रस्थान करेंगे। इससे पहले वो सनराइजर्स हैदराबाद से बेस प्राइस 20 लाख पर जुड़े हुए थे।

 वर्तमान में सुशांत राँची रेलवे में कार्यरत हैं। सुशांत के पापा समीर मिश्रा और माँ ममता मिश्रा, जेएससीए प्रेसिडेंट संजय सहाय, सचिव देवाशीष चक्रवर्ती आरडीसीए सचिव शैलेन्द्र  कुमार, जेएससीए के आजीवन सदस्य और हरमू यूथ क्रिकेट क्लब के सचिव संजय पांडे, संरक्षक विनय सिंह, बबलू पांडेय, राजीव सिंह, अर्चित आनंद और अमरेंद्र सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment