
रांची
झारखंड मुक्ति मोर्चा के पहल पर “इंडिया” से जुड़े गठबंधन दलों की एक बैठक रांची के मोरहाबादी राजकीय अतिथि शाला में रविवार को संपन्न हुई। बैठक में झारखंड में जितने भी इंडिया गठबंधन से जुड़े दल है उन सभी के जिला अध्यक्ष और सचिवों ने शिरकत की। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में एक अगस्त को राजभवन के समक्ष एक धरना दिया जायेगा।
मणिपुर की घटना को लेकर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि मणिपुर की घटना देश को शर्मसार करने वाली है। यह घटना लोकतंत्र और भारत के संवैधानिक मूल्यों की हत्या है। कहा गया कि गठबंधन मजबूती से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार आंदोलन करेगा।
इसमें मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, सीपीआई ,राष्ट्रीयजनता दल , आम आदमी पार्टी ,तृणमूल कांग्रेस ,सीपीआईएम ,राजद भाकपा माले और मासस के प्रतिनिधि इस बैठक में उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि जब तक इस देश से भाजपा के सरकार को उखाड़ नही देते हैं। तब तक लगातार आंदोलन और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
इस बैठक में मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम सचिव हेमलाल महतो सीपीआई के जिला सचिव अजय कुमार सिंह आरजेडी के धर्मेंद्र कुमार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश राकेश किरण महतो , टीएमसी के प्रकाश साहू, सीपीएम के एसके रॉय,आप के अविनाश नारायण जेडीयू के श्रवण कुमार माले केजगरनाथ उरांव,अश्वनी शर्मा,धरमवीर सिंह,देव महतो सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।