
RANCHI: डॉ लाल हॉस्पिटल और हीगर इंडिया ने संयुक्त रूप से एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। होटल चाणक्या बीएनआर में रोग्स की इस कार्यशाला में डॉ श्वेता लाल ने कहा कि इसका उद्देश्य एसयूआई/ल्यूकोरिया/वेजाइनल प्रोलैप्स जैसी समस्याओं में लेजर की संभावना के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।साथ ही उन्होंने कहा कि बिना किसी सर्जरी, भर्ती या खून की कमी के इन समस्याओं से जूझ रही महिलाओं के लिए यह तकनीक बड़ी मददगार साबित होगी। इस कार्यशाला में एजुकेशनल सेशन भी हुआ. जिसमें शहर के लगभग 100 चिकित्सकों ने भाग लिया. सभी चिकित्सकों को एक दिवसीय हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दिया गया. इस दौरान रांची के डॉ लाल हॉस्पिटल में 20 मरीज़ों का मुफ्त लेजर ट्रीटमेंट किया गया। जिसका सीधा प्रसारण बीएनआर चाणक्या में किया जा रहा था।
आधुनिक तकनीक की मिली जानकारी
चिकित्सकों ने इस अत्याधुनिक इलाज की तकनीक को देखा और जाना। शहर के प्रतिष्ठित डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा (पूर्व अध्यक्ष FOGSI) और डॉ. पंखिला मित्तल ने व्याख्यान दिया। डॉ शोभा चक्रवर्ती, डॉ. उषा रानी, डॉ उषा नाथ, डॉ सुषमा प्रिया, डॉ पीबी सहाय, डॉ रीता लाल, डॉ गीता सिन्हा मानकी, डॉ शशि बाला, डॉ अर्चना, डॉ अनंत सिन्हा, डॉ माया वर्मा और डॉ सुमन सिन्हा जैसे प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञों ने भी इस कार्यशाला में भाग लिया। डॉ लाल हॉस्पिटल की कंसल्टेंट डॉ श्वेता लाल ने बताया कि लेजर ट्रीटमेंट की यह सुविधा अब लाल हॉस्पिटल, कडरू रांची में उपलब्ध है।