
रांची से 8 सदस्य प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा
Ranchi.
पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन का संसद मार्च 21 जुलाई को दिल्ली में आयोजित होगा. मार्च में भाग लेने के लिए एम जेड खान, साधन कुमार सिन्हा, केडी राय, त्रिवेणी ठाकुर त्रिलोकीनाथ साहू गौतम विश्वास रामचंद्र प्रसाद और रामनरेश पांडे रवाना होंगे.
गौरतलब है कि एसोसिएशन अपनी लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत है.
पिछले दिनों रांची में आहूत बैठक में एसोसिएशन की ओर से आंदोलन की रणनीति पर विचार किया गया था. एसोसिएशन के राज्य सचिव एमजेड खान ने कहा कि 21 जुलाई को दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में रांची से 8 पदाधिकारी भाग लेंगे . जबकि मार्च से एक दिन पूर्व 20 जुलाई को दिल्ली के अंबेडकर भवन में केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होगी जिसमे़ं राज्य सचिव झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.
एमजेड खान ने बताया कि रिटायर्ड डाककर्मियों के समकक्ष कई तरह की समस्याएं है जैसे पोस्टमैन का जनवरी 1996 से बढ़े हुए वेतन का एरिया भुगतान नहीं किया गया है.
जबकि एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ने जब डाक निदेशक से मुलाकात की थी तो उन्होंने आश्वस्त किया था कि शीघ्र भुगतान की करवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि पता चला है कि मामले मंडलीय स्तर पर लंबित हैं.
मंडल के डाक अधीक्षकों की अरुचि के कारण भुगतान के सैकड़ों मामले लंबित चले आ रहे हैं। अब तक 3 दर्जन से अधिक पोस्टमैन बिना इसका लाभ लिए परलोक सिधार चुके हैं.
एक और समस्या पेंशनर्स के मेडिकल क्लेम का भुगतान नहीं होना भी है.
इसकी वजह से मजबूरन पेंशनर्स को अपने मासिक पेंशन से मंहगी दवाइयां खरीदनी पड़ती है.
जुलाई 22 से किसी भी वेलनेस सेंटर में अधिकृत केमिस्ट उपलब्ध नहीं है. 4 मार्च 23 को एडिशनल डायरेक्टर जनरल , सीजी एच एस की उपस्थिति में सीजी एच एस पंचायत में ये मुद्दा एसोसिएशन की ओर से उठाया गया था.
3माह के पश्चात भी इस पर अमल नहीं किया आया है जिसके कारण 2000 से अधिक सी जी एच एस लाभार्थी परेशान हैं. उन्हें दवा नहीं मिल पा रही है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सीजी एच एस के डायरेक्टर जनरल से मिलकर इन मुद्दों को उठाने का उठाने का प्रयास करेगा।