
RANCHI: पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले। लेकिन पुलिस ने उन्हें राजभवन के समीप ही रोक दिया। काफी देर तक राजभवन के पास प्रदर्शन के बाद सभी पंचायत स्वयंसेवक वहीं धरना पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया लेकिन किसी ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। यह देख पुलिस ने बल प्रयोग कर लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई पंचायत सेवक घायल हो गए हैं। बताते चलें कि पंचायत सचिवालय संघ समायोजन, मानदेय और प्रोत्साहन राशि देने की मांग कर रहे हैं। संघ का कहना है विगत 3 वर्षों से वर्तमान सरकार के द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। इस विरोध में आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर अपनी मांगों को अवगत कराना था।