RANCHI :
पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा के दौरान लापरवाही बरतने वाले 9 पीडीएस दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची अल्बर्ट बिलुंग ने पीडीएस दुकानदारों को शो कॉज जारी किया है.3 फरवरी 2022 को औचक निरीक्षण के दौरान इन सभी 09 पीडीएस दुकानदारों की दुकान बंद पायी गयी थी. दिन के करीब 12.30 भी सभी पीडीएस दुकान बंद मिली.

24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश
पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा के दौरान कार्य अवधि में पीडीएस दुकान बंद रखने वाले दुकानदारों को 24 घंटे के अंदर कोताही एवं लापरवाही के संबंध में अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया गया है. साथ ही अपने दुकान से संबंधित शत-प्रतिशत राशनकार्ड धारियों का डेटा स्वच्छ करना सुनिश्चित करने को कहा गया है. प्रत्येक दिन प्रत्येक डीलर के क्रियाकलाप पर डैश बोर्ड के माध्यम से नजर रखी जा रही है, जिसमें यह पाया गया है कि लापरवाही बरतने वाले सभी पीडीएस दुकानदारों की कार्य प्रगति अभी तक शून्य है.
आपको बताएं कि 1 फरवरी से 14 फरवरी तक PDS सशक्तिकरण पखवाड़ा का आयोजन किया गया है. इस दौरान राशन कार्डधारियों के शतप्रतिशत UID सुधार, UID सीडिंग, अपवाद पंजी के माध्यम से वितरण खाद्यान्न के लाभुकों का सत्यापन, एक नाम से अनेक राशन कार्डधारी सदस्य का नाम बहुप्रविष्टियाँ का सत्यापन आदि कार्य किया जा रहा है.
इन पीडीएस दुकानदारों को किया गया शोकॉज
-अनिता देवी-1, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं०-100/92, वार्ड सं०-10, अनुभाजन क्षेत्र, राँची.
-दीपक सरकार, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं०-07/95, वार्ड सं०-11, अनुभाजन क्षेत्र, राँची.
-गीता देवी, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं०-01/01, वार्ड सं०-19, अनुभाजन क्षेत्र, राँची.
-जोसेफ मिंज, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं०-14/91, वार्ड सं०-13, अनुभाजन क्षेत्र, राँची.
-मंजू माला सिन्हा, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं०-01/21, वार्ड सं०-12, अनुभाजन क्षेत्र, राँची.
-ओम प्रकाश झा, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं०-26/90, वार्ड सं०-20, अनुभाजन क्षेत्र, राँची.
-पीके नागपाल, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं०-04/96, वार्ड सं०-20, अनुभाजन क्षेत्र, राँची.
-सोमरा मुण्डा, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं०-25/91, वार्ड सं०-19, अनुभाजन क्षेत्र, राँची.
-मदन मुरारी प्रसाद सिन्हा, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं०-05/88, वार्ड सं०-19, अनुभाजन क्षेत्र, राँची.