
TAMAR: तमाड़ प्रखंड क्षेत्र के मारधान पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत अधूरे पड़े निर्माण कार्य का प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभुकों को आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाही बरतने वाले लाभुकों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण शुरू नहीं करने पर एक सप्ताह के पश्चात सर्टिफिकेट केस दर्ज किया जाएगा।
दो साल पहले भेजी गई थी राशि
बताया गया कि दो वर्ष पूर्व में ही लाभुकों के बैंक खाते में चालीस हजार की राशि भेजी गई है। लेकिन लाभुकों द्वारा अब तक आवास निर्माण कार्य शुरू भी नहीं कराया गया। वहीं दर्जनों लाभुक दूसरी किस्त की राशि निकाल कर भी आवास निर्माण में रुचि नहीं दिखा रहे है। उन्हें भी आवास पूर्ण करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। मौके पर परियोजना अर्थशास्त्री शन्नी दयाल शर्मा, प्रखण्ड समन्वयक अविनाश कुमार,पंचायत सचिव राजेन्द्र बैठा, स्वयंसेवक विजय कुमार वंशी, आवास मित्र दिलेश्वर महतो और तमाड़ थाना की टीम मौजूद थी।