होशन्ना की जयघोष के बीच यरूशलेम में प्रवेश है खजूर रविवार

होली ट्रिनिटी चर्च में विश्वासियों ने मनाया खजूर पर्व

होशन्ना की जयघोष के बीच यरूशलेम में प्रवेश है खजूर रविवार

रांची :

चालीसा काल के उपवासऔर प्रार्थना की अवधि के बाद प्रभु यीशु मसीह के यरूशलेम में प्रवेश की स्मृति में मसीही विश्वासियों ने 2 अप्रैल को पाम संडे (खजूर रविवार) का पर्व मनाया. रांची के कडरू स्थित होली ट्रिनिटी चर्च में सुबह  7 : 30 बजे खजूर की डालियों के साथ चर्च से शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा की अगुवाई पादरी सिकंदर नाग, पादरी शामुएल नाग एवं पादरी केएम फिलिप ने की. चर्च में खजूर की पत्तियों से बने क्रूस का वितरण विश्वासियों के बीच किया गया.

आज प्रभुभोज की विधि का अनुष्ठान पादरी सिकंदर नाग ने किया जबकि उपदेशक पादरी शामुएल नाग थे।

पादरी शामुअल नाग ने अपने उपदेश के दौरान कहा कि आज प्रभु यीशु गधे पर सवार होकर यरूशलेम में प्रवेश किए और लोगों ने होशन्ना की जयघोष के साथ मार्ग में कपड़े और खजूर की डालियां बिछाकर उनका स्वागत किया.

होशन्ना की जयघोष के बीच यरूशलेम में प्रवेश है खजूर रविवार

यीशु जानते थे कि यह उनके दखभोग का प्रारंभ है एवं जल्द ही उन्हें मनुष्यों के उद्धार के निमित क्रूस की सजा प्राप्त होगी. फिर भी परमेश्वर की आज्ञा को मान उन्होंने इस विपत्ति को अपने उपर लिया और जगत का उद्धार किया. आज हमें उके त्याग को याद करना है और उनके बताये रास्ते पर चलना है है. उन्होंने अहिंसा का रास्ता अपनाया . हमें भी दयालु और प्रेमी बनकर उनके रास्ते पर चलने की आवश्यकता है.

आज आराधना सह खजूर पर्व की तैयारी में महिला समिति, युवा संघ, प्रभुवार पाठशाला के बच्चों सहित प्रवीण तिर्की, कोषाध्यक्ष अनहिरण कुजूर, मनोज तिग्गा, डॉ अनुज तिग्गा, तुरतन केरकेट्टा, जसमीन टोप्पो, कैथरीन तिर्की एवं पेरिश के सभी सदस्यों एवं पंचों का सहयोग रहा.

Leave a Comment