अर्बन फेरीवाला के लिए बनेगा 26 करोड़ से वेंडिंग जोन

images-_4_

RANCHI: राजधानी में वेंडर्स को बसाने को लेकर रांची नगर निगम रेस है. एक के बाद एक नए मार्केट बनाकर वहां दुकानदारों को बसाया जा रहा है. हाल ही में नागा बाबा खटाल वेजिटेबल मार्केट और फिर डिस्टिलरी नॉन वेज मार्केट में दुकानदारों को जगह दी गई है. अब निगम का ध्यान अर्बन फेरीवाला (शहरी) पर है. इसके लिए नगर निगम ने 2023-24 के बजट में 26 करोड़ 68 लाख 5 हजार रुपए का प्रावधान किया है. जिससे कि शहरी क्षेत्र में घूमकर कारोबार करने वालों को जगह दी जाएगी. इससे उन्हें भी एक जगह व्यवस्थित किया जाएगा. वहीं लोगों को भी खरीदारी के लिए जहां तहां नहीं भटकना पड़ेगा.

सभी वेंडर्स को मिलेगी जगह

मेयर डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि राजधानी स्मार्ट सिटी के रूप में चुनी गई है. इसलिए यहां का ट्रैफिक स्मूथ और जाम मुक्त हो. इसी को लेकर हमलोगों ने सभी वेंडर्स को मार्केट में बसाने की योजना बनाई है. जिससे कि सड़कें खाली हो जाएगी. वहीं गाड़ियों के आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होगी. फेज वाइज निगम को इसपर योजना तैयार करने को कहा गया है.

12 जगहों पर बनाने की योजना


राजधानी में जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए नगर निगम शहर की 12 जगहों पर छोटे-बड़े मार्केट बनाएगा. इससे सड़कों पर अतिक्रमण नहीं होगा और जाम की समस्या हल हो जाएगी. बताते चलें कि 2016 में सम्मान फाउंडेशन ने शहर में सर्वे कराया था, जिसमें 5901 वेंडर मिले थे. नई योजना के तहत बिरसा चौक, हिनू, अरगोड़ा, आलम नर्सिंग होम, बूटी मोड़ समेत अन्य क्षेत्रों में मार्केट बनाया जाएगा. इसके लिए इन इलाकों में जमीन चिह्नित कर ली गई है. मोरहाबादी में एमटीएस, पीएचईडी टैंक, फुटबॉल स्टेडियम के पास में तीन वेंडर मार्केट बनाने का प्रस्ताव है. यहां वेंडरों को बसाया जाए
गा .

अब तक 1100 वेंडर बसाए गए


सबसे पहले नगर निगम ने 2016 में मधुकम खादगढ़ा बाजार बनाकर 305 वेंडरों को बसाया था. फिर 2018 में अटल स्मृति मार्केट बनाया. इसमें 472 वेंडरों को बसाया. 2020 में नागा बाबा खटाल बनाया गया, जिसमें 231 वेंडरों को बसाया गया. लालपुर में डिस्टलरी मार्केट बन गया है. जिसमें तत्काल 74 वेंडरों को जगह दी गई है. लेकिन इसमें 105 वेंडरों के लिए जगह है.

Leave a Comment