मोदी की क्रिकेट डिप्लोमेसी, ऑस्ट्रेलिया के पीएम के साथ लिया क्रिकेट का आनंद

मोदी की क्रिकेट डिप्लोमेसी, ऑस्ट्रेलिया के पीएम के साथ लिया क्रिकेट का आनंद

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान, नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में गुरूवार से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच की शुरूआत हुई. आज सुबह मैच शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर पहुंचे अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष प्रधानमंत्री अंथनी अल्बानीज के साथ पहुंचकर दर्शकों को चौंका दिया.

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने एक विशेष वाहन (रथ) पर स्टेडियम का चक्कर लगाया और विशेष रूप से बने एक मंच को साझा करेगा. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी ने स्टीव स्मिथ को टेस्ट कैप दिया. भारत और ऑस्ट्रेलिया की मैत्री के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लैप ऑफ ऑनर लगाया.

ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट पर 215 रन

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 83 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाये. इस मैच में भारत की ओर से एक बदलाव किया गया था. मो सिराज की जगह पर अनुभवी तेज गेंदबाज मो शमी को शामिल किया गया था. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 94 रन बनाकर शतक की ओर बढ़ रहे थे. मार्नश लबुशेन 3 रन बनाकर मो शमी की अंदर आती गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. स्टीव स्मिथ 38 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने. पीटर हैंडसकॉंब 17 रन मो शमी के अगले शिकार बने ट्रेविस हेड 32 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने.

Leave a Comment