6 लाख बैंक खातों को मोबाइल में सेव करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

6 लाख बैंक खातों को मोबाइल में सेव करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह.

पुलिस ने साईबर क्राईम से जुड़े दो ऐसे साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिसके मोबाइल में छह लाख खातेधारकों का डिटेल है. अबतक तक इन खातों से 20 लाख से अधिक की राशि की उड़ायी गई है. गिरफतार शातिर निखिल कुमार और मो जाकिर गिरिडीह जिले के गाण्डेय थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

 पुलिस के साइबर सेल के अधिकारी संदीप सुमन समदर्शी के निर्देश पर थाना प्रभारी आदिकांत महतो के नेतृत्व में एक तालाब के पास से गाण्डेय थाना पुलिस ने छापेमारी कर दोनो अपराधियों को दबोचा है. इनके पास से पुलिस ने 60 हजार नगद के साथ चार मोबाइल, एटीएम कार्ड समेत कई और समान बरामद किया है.  गिरफ्तार एक साइबर अपराधी गांडेय का एक बड़ा कारोबारी भी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक निखिल कुमार पहले भी साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है.

कुछ दिनो पहले ही इसके साथी जाकिर ने एक एटीएम कार्ड से 60 हजार की निकासी कर निखिल को दिया था. गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ किया तो दोनो ने अपने कबूलनामे में कई अपराध को अंजाम देने की जानकारी दी है.

पूछताछ के दौरान यह भी बात सामने आई की निखिल कुमार एचडीएफसी बैंक के केवाईसी अपडेट के नाम पर खातेधारकों को लिंक भेज कर उनके बैंक खाते से लाखो रुपए उड़ाने में कई बार सफल हुआ था. साथ ही निखिल के पास से बरामद मोबाइल फोन से छह लाख से अधिक वैसे लोगो के मोबाइल नंबर मिले है जिनके खाते से 20 लाख से अधिक नगद उड़ाया गया है. निखिल कुमार के मोबाइल से लाखों रुपए के ऑनलाइन गोल्ड खरीदारी के साथ करीब चार लाख का मोबाइल खरीदारी किए जाने का सबूत पुलिस को मिले है. माना जा रहा है कि पुलिस इन दोनो अपराधियो को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ कर सकती है.

Leave a Comment